भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टोन ने सीनियर खिलाड़ी मनप्रीत सिंह के समर्थन में खुलकर मोर्चा संभाल लिया। मनप्रीत को लेकर उठे विवाद के बीच फुल्टोन ने कड़ा रुख अपनाते हुए यहां तक कह दिया कि यदि खिलाड़ी के साथ अन्याय हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद हॉकी प्रशासन में हलचल मच गई।
read also: CG में यहां 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, मांस-मटन बिक्री पर भी रोक, प्रशासन का आदेश जारी
हालांकि, बाद में फुल्टोन ने हॉकी इंडिया से बातचीत के बाद हालात को संभालते हुए संगठन की बात मान ली। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा के बाद यह सहमति बनी कि टीम हित को प्राथमिकता दी जाएगी और मनप्रीत से जुड़े मामले को संतुलित तरीके से सुलझाया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर चयन प्रक्रिया और टीम मैनेजमेंट को लेकर बहस तेज कर दी है।


