दुनियाभर में करीब 350 करोड़ यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लोकप्रिय वेब ब्राउज़र Google Chrome को लेकर बड़ा सुरक्षा खतरा सामने आया है। इसको देखते हुए Google ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर यूजर्स को तुरंत ब्राउज़र अपडेट करने की सलाह दी है। कंपनी के मुताबिक, ब्राउज़र में एक गंभीर सिक्योरिटी खामी पाई गई है, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के सिस्टम तक पहुंच बना सकते हैं।
गूगल ने बताया कि इस खामी का इस्तेमाल साइबर हमलावर मैलवेयर फैलाने या यूजर के डेटा तक पहुंचने के लिए कर सकते हैं। इसलिए कंपनी ने जल्द ही इसका पैच जारी कर दिया है और सभी यूजर्स से कहा है कि वे अपने ब्राउज़र को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। यह अपडेट विंडोज, मैक और लिनक्स समेत सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए यूजर्स को नियमित रूप से अपने सॉफ्टवेयर अपडेट करने, संदिग्ध वेबसाइट्स से दूर रहने और मजबूत सुरक्षा सेटिंग्स का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित साइबर हमलों से बचा जा सके।


