बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने हिंसा के कथित मास्टरमाइंड सोहेल खान समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला। इसी बीच सोहेल खान का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर कट्टा लहराते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी कट्टे से उसने हवाई फायरिंग की थी। हवाई फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
IAF में शक्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं पहली नॉन-मेडिकल महिला एयर वाइस मार्शल
पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 आरोपी और ठाकुर राम सिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। हालांकि, दूसरे पक्ष के कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पूरा मामला बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस हिंसा के दौरान सामने आए वीडियो और CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा सके।



