सरकार द्वारा लाया गया जन विश्वास बिल नागरिकों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आने वाला है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद 1000 से अधिक छोटे-छोटे कृत्य अपराध की श्रेणी से बाहर हो जाएंगे। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों के जीवन को आसान बनाना और अनावश्यक कानूनी जटिलताओं को कम करना है।
इस बिल के जरिए कई पुराने और अप्रासंगिक कानूनों में संशोधन कर उन्हें सरल बनाने की पहल की गई है। इससे छोटे कारोबार, स्टार्टअप और आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मामूली उल्लंघनों पर आपराधिक कार्रवाई की जगह अब जुर्माने जैसी व्यवस्था लागू की जाएगी।
India में सुधार और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए इस कदम को अहम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे न्याय व्यवस्था पर बोझ कम होगा और नागरिकों के लिए कानून अधिक भरोसेमंद और सहज बनेंगे।


