कोरबा : धान खरीदी सीजन 2025-26 में सभी तरह के अवैध धान की आवक रोकने के लिए कोरबा जिले में नाकाबंदी के साथ फ्लाइंग स्क्वाड अपना काम कर रहा है। प्रशासन ने केवल वैध धान की बिक्री पर जोर दिया है और दूसरी चीजों को हतोत्साहित करने की ठानी है। एक सूचना पर प्रशासन और मंडी विभाग की टीम ने कटघोरा में एक कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी और 200 बोरी धान जब्त कर ली। इस अवैध मात्रा में शामिल किया गया।
आईजी डॉ. संजीव शुक्ला का बड़ा प्रशासनिक फैसला, बिलासपुर रेंज में 11 पुलिसकर्मियों के तबादले
सूचनाओं के अनुसार गुरुवार को सुबह 9.55 बजे, मंडी टीम ने कटघोरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविन्द्र अग्रवाल के गोदाम से 200 बोरी अवैध धान जब्त किया। मौके पर ही गोदाम को सील कर दिया गया तथा संबंधित के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। वहीं इससे पहले बुधवार, 14 जनवरी 2026 को भी मंडी टीम ने ग्राम चिकनीपाली में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में संतोष साहू के कब्जे से 91 बोरी धान जब्त कर गोदाम को सील किया गया।
तेज रफ्तार बनी मौत की वजह… कार हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, तीन दोस्त थे साथ
दूसरी कार्रवाई में तेरस साहू के मकान से 106 बोरी धान बरामद कर गोदाम को सील करते हुए मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन अवैध धान खरीदी और भंडारण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंडी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रखी जाए। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में खलबली मची हुई है, वहीं किसानों और आम जनता में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर भरोसा बढ़ा है।


