छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाए गए 19,320 क्विंटल धान जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार यह धान पड़ोसी राज्यों से अनधिकृत तरीके से लाकर समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश की जा रही थी। जांच टीम ने कई वाहनों और गोदामों पर छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध धान पकड़ा गया।
read also: छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने दिया इस्तीफा, सरकार ने नए AG की तलाश तेज की
प्रशासन का कहना है कि ये प्रयास राज्य की धान खरीदी प्रणाली को नुकसान पहुंचाने वाले हैं, इसलिए ऐसे माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए अवैध धान परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।


