जैसलमेर: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान के जैसलमेर से सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना के एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) के इंजन में खराबी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट का इंजन नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान खराब हो गया।
दिल्ली को और सुरक्षित बनाने की तैयारी, LG विनय कुमार सक्सेना ने पुलिस-प्रशासन को दिए कड़े निर्देश
इसके बाद इसे जैसलमेर (राजस्थान) के पास सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। RPA को एक खाली मैदान में उतारा गया। हालांकि इस घटना में जमीन पर भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं RPA को न्यूनतम क्षति हुई हैं। भारतीय वायु सेना ने घटना के बारे में जानकारी दी।
मानवरहित था हवाई वाहन
इस मामले को लेकर जैसलमेर के एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का एक ड्रोन मिला है। वायुसेना, पुलिस और सेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच जारी है। यह एक मानवरहित हवाई वाहन था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।” वहीं रामगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम शंकर ने बताया कि यह ड्रोन चक नंबर तीन, सत्तार माइनर के एक खेत में मिला। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू की हालांकि बाद में भारतीय वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया।


