महाकुंभ वाली Monalisa’s का मलयालम सिनेमा में डेब्यू
सोशल मीडिया सेंसेशन मोनी भोसले, जिन्हें प्रयागराज महाकुंभ के दौरान लोगों ने Monalisa’s नाम दिया, अब साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुई थीं और अब उनकी एंट्री मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हो रही है।
पहली मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’
Monalisa’s ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म ‘नागम्मा’ की पूजा सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कैलाश नजर आएंगे, जिन्हें नीलाथमारा (2009) से खास पहचान मिली थी। फिल्म का निर्देशन पी बीनू वर्गीस कर रहे हैं और इसे जीली जॉर्ज प्रोड्यूस कर रही हैं। शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरू होने वाली है।
View this post on Instagram
सुपरहिट डायरेक्टर की मौजूदगी
‘नागम्मा’ का पूजा समारोह कोच्चि में हुआ, जहां मलयालम सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर सिबी मलयिल भी मौजूद थे। सिबी मलयिल थानियावर्तनम, किरीदम, दशरथम, भारतम और कमलादलम जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
महाकुंभ में बनीं थीं सेंसेशन
मोनालिसा महाकुंभ के दौरान हजारों श्रद्धालुओं और लाखों इंटरनेट यूजर्स का आकर्षण बनीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। हालांकि, इस पर बहस भी छिड़ गई थी कि क्या यह लोकप्रियता धार्मिक स्थल पर आजीविका कमाने वाली लड़की का ‘वस्तुकरण’ है। विवाद के बावजूद लोग उन्हें देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े थे।
पहले भी पहुंचीं केरल
फरवरी 2025 में मोनालिसा केरल के कोझिकोड में चेम्मनुर ज्वैलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं। उनके आगमन की खबर से वहां भारी भीड़ जुट गई थी। इस मौके पर उन्होंने बॉबी के साथ डांस भी किया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया।
Read Also: Google Map Showed Wrong Route: गूगल मैप ने दिखाई बंद सड़क, कार नदी में गिरने से 3 की दर्दनाक मौत


