Fenugreek seeds और प्याज से बनाएं जड़ों को मजबूत करने वाला हेयर मास्क
आजकल बालों का झड़ना और पतले बाल होना आम समस्या बन गई है। महंगे शैंपू और हेयर ऑयल पर पैसे खर्च करने के बाद भी कई लोगों को फायदा नहीं मिलता। लेकिन अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभना का बताया घरेलू नुस्खा आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
इस नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली मुख्य सामग्री है – Fenugreek seeds, प्याज और नारियल तेल। ये तीनों मिलकर बालों को जड़ से मजबूत बनाने और झड़ना रोकने का काम करते हैं।
View this post on Instagram
कैसे बनाएं हेयर मास्क?
Fenugreek seeds को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
सुबह इन्हें मिक्सी या सिलबट्टे पर दरदरा पीस लें।
प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
अब मेथी पेस्ट और प्याज के रस में कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाएं।
तैयार हेयर मास्क को उंगलियों से जड़ों तक लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
इसे 40-45 मिनट तक बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करने पर सिर्फ 15 दिन में फर्क दिखने लगेगा।
Fenugreek seeds के फायदे
इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों को जड़ों से मजबूत करते हैं।
हेयर फॉल और डैंड्रफ कम करते हैं।
प्याज के रस के फायदे
प्याज के रस में सल्फर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
बालों की ग्रोथ तेजी से होती है और वे घने दिखने लगते हैं।
नारियल तेल के फायदे
स्कैल्प में नमी बनाए रखता है।
टूटने और समय से पहले सफेद होने से बचाता है।
बालों को नेचुरल चमक देता है।


