LPG Gas Shortage: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई में आई रुकावट से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गैस की कमी के चलते शहर के 15 से अधिक बड़े रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि कई होटल और ढाबा संचालकों को अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगह ग्राहकों को उनकी पसंद की सभी डिश उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जानकारी के अनुसार शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट के किचन ठप पड़ने लगे हैं। कई बड़े और मशहूर रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जबकि जो होटल अभी संचालित हो रहे हैं, उन्हें सीमित संसाधनों के साथ काम करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर हंगामा, विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज
होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि ज्यादातर प्रतिष्ठानों के पास सिर्फ तीन से चार दिन का गैस सिलेंडर स्टॉक ही बचा है। गैस एजेंसियों से समय पर डिलीवरी नहीं मिलने के कारण छोटे और मध्यम स्तर के होटल मालिकों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में सैकड़ों छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं।
Agniveer Bharti 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन
गैस संकट का असर सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी खतरा मंडरा रहा है। होटल और ढाबा संचालकों ने प्रशासन और गैस कंपनियों से जल्द से जल्द कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि शहर का होटल-रेस्टोरेंट कारोबार सामान्य हो सके।


