पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय एलपीजी वाहक ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ ने रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ये दोनों टैंकर खाड़ी क्षेत्र से निकलकर एशियाई जलक्षेत्र की तरफ आगे बढ़ चुके हैं, जिससे देश में गैस आपूर्ति को लेकर उम्मीद जगी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जग वसंत’ कुवैत से और ‘पाइन गैस’ यूएई से एलपीजी लेकर निकले थे और उन्होंने ईरान के तट के पास सुरक्षित मार्ग का इस्तेमाल करते हुए यह सफर पूरा किया। हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण ज्यादातर जहाज फंसे हुए थे और वैश्विक तेल-गैस सप्लाई पर इसका बड़ा असर पड़ा था।
read also: साउथ अफ्रीका सीरीज: केयली नाइट को पहली बार न्यूजीलैंड वनडे टीम में जगह
विशेषज्ञों का मानना है कि इन जहाजों का सुरक्षित पार होना भारत के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि देश की एलपीजी आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से आता है। मौजूदा संकट के बीच इन टैंकरों की भारत की ओर बढ़ती यात्रा से घरेलू गैस संकट कुछ हद तक कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।


