पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई और होटल-रेस्तरां के मेन्यू तक पहुंचने लगा है। एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई शहरों में होटल और छोटे रेस्तरां को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कुछ जगहों पर रोटी, डोसा और पराठे जैसे व्यंजन अस्थायी रूप से मेन्यू से हटाने पड़े हैं, जबकि चाय की जगह ग्राहकों को नींबू पानी या अन्य ठंडे पेय दिए जा रहे हैं।
रेस्तरां संचालकों का कहना है कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में देरी और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। कई छोटे होटल और ढाबे सीमित गैस के कारण केवल कुछ चुनिंदा व्यंजन ही तैयार कर पा रहे हैं। इससे न सिर्फ कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्राहकों को भी सीमित विकल्पों से काम चलाना पड़ रहा है।
read also: Stock Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 829 अंक टूटा; निफ्टी 23,700 के नीचे फिसला
विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिसका प्रभाव भारत सहित कई देशों में देखने को मिल रहा है। अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति तथा कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।


