रायपुर : देवेंद्र नगर के फ़ोकटपारा में चाकूबाजी की वारदात हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका के भाई को युवक ने चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि युवती के भाई आरोपी युवक के घर जाकर परिजनों से शिकायत की थी। साथ ही बहन से दूर रहने कहा था। जिसके बाद युवक ने संतोष के पेट,कंधा,हाथ समेत जांघ पर हमला कर दिया और फरार हो गया।
रायपुर: कुलियों का पांच दिन का प्रदर्शन समाप्त, मांगों पर रेलवे ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को शहर में पुलिस ने गिरफ्तार किया। राजधानी समेत प्रदेश में हो रही चाकूबाजी की वारदातों में नाबालिगो की संलिप्तता और उनतक धारदार हथियारो की उपलब्धता आने वाले समाज के लिए काफी चिंताजनक है।
इस पर चिंतन-मनन की आवश्यकता है। फिलहाल देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओ में एफआईआर दर्ज कर पुछताछ में जुटी है।


