छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने सूदखोरी के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सूदखोर ने कर्जदार को 1.60 लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन इसके बदले उससे करीब 22 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। अत्यधिक ब्याज और लगातार बढ़ती रकम से कर्जदार मानसिक रूप से परेशान हो गया था।
read also: उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली केबल चोरी गैंग का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, आरोपी सूदखोर पैसे न देने पर उसे लगातार धमकियां दे रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सूदखोरी और धमकी से जुड़े धाराओं में कार्रवाई की जा रही है, वहीं अन्य पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है।


