मुंबई में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस हाई-लेवल मीटिंग में रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और अत्याधुनिक तकनीक के आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल भी बैठक में मौजूद हैं और कई अहम समझौतों पर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
read also: How to maintain hygiene: घर में ये चीजें समय-समय पर बदलना जरूरी, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
सूत्रों के मुताबिक, रक्षा क्षेत्र में संयुक्त उत्पादन, उन्नत लड़ाकू विमानों और समुद्री सुरक्षा सहयोग को लेकर बातचीत हो सकती है। इसके अलावा स्वच्छ ऊर्जा, एआई, साइबर सुरक्षा और स्टार्टअप इकोसिस्टम में साझेदारी को भी मजबूती देने पर जोर है। भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली इस बैठक को दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और वैश्विक मंच पर सहयोग के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।


