संसद के बजट सत्र के दौरान आज कार्यवाही के बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। Lok Sabha और Rajya Sabha की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई है और अब बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, आर्थिक सर्वेक्षण और आम बजट पर प्रारंभिक चर्चा जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए।
सत्र के दौरान कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। महंगाई, बेरोजगारी, कृषि और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर जोरदार बहस हुई। विपक्ष ने जहां सरकार को विभिन्न नीतियों पर घेरा, वहीं सरकार ने अपने आर्थिक एजेंडे और विकास योजनाओं को मजबूती से पेश किया।
read also: CG Train Cancelled: अगले हफ्ते इन ट्रेनों की होगी सेवा रद्द, टिकट बुकिंग से पहले चेक करें लिस्ट
अब 9 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण में अनुदान मांगों पर चर्चा, विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विधेयक और वित्त विधेयक पारित कराने पर फोकस रहेगा। राजनीतिक दलों ने संकेत दिए हैं कि अगले चरण में भी कई अहम मुद्दों पर जोरदार बहस देखने को मिल सकती है, जिससे संसद की कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में रहेगी।


