भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 200 से अधिक रन बना लिए हैं। शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट जरूर निकाले, लेकिन रन गति पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा सके।
फिलहाल क्रीज पर डैरिल मिचेल और मैट हेनरी मौजूद हैं, जो समझदारी से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। मिचेल एक छोर संभालकर रन गति बनाए हुए हैं, वहीं हेनरी तेजी से रन जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच बनती साझेदारी भारत के लिए चिंता का विषय बन सकती है।
read also: हड़कंप मचाया धमकी भरे ईमेल ने! जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर कोर्ट भी निशाने पर
अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज आखिरी ओवरों में कितनी जल्दी विकेट निकाल पाते हैं और न्यूजीलैंड को कितने स्कोर पर रोकते हैं। वहीं, भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते समय शुरुआती बल्लेबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है।


