छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा कॉलेज परिसर में संचालित डामर फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है। छात्रों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और दुर्गंध के कारण पढ़ाई में बाधा आ रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। लंबे समय से शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में फैले प्रदूषण को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने मांग की है कि डामर फैक्ट्री को कॉलेज परिसर से हटाया जाए या तत्काल प्रभाव से उसके संचालन पर रोक लगाई जाए। संगठन का कहना है कि शिक्षा संस्थान के आसपास इस तरह की औद्योगिक गतिविधियां नियमों के खिलाफ हैं।
read also: CG News : चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से ज्यादा यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों की नजरें प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं।


