छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी का मामला सामने आया है। आधी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगी दान पेटी की जंजीर काटकर उसे चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो दान पेटी गायब मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पहले से रेकी कर रहे थे और सुनसान होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। दान पेटी में रखी नकदी की राशि का आकलन किया जा रहा है।
read also: CG TET-26 परीक्षा 1 फरवरी को, दो पालियों में होगी आयोजित; सुरक्षा के लिए उड़नदस्ता दल तैयार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


