छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में निर्माणाधीन रेल लाइन परियोजना पर कबाड़ चोरों का आतंक सामने आया है। चोरों ने परियोजना स्थल से करीब दो करोड़ रुपये की लोहे की सामग्री, रेल से जुड़ा सामान और अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब ठेकेदार और परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने साइट पर सामग्री की कमी देखी और इसकी शिकायत पुलिस से की।
read also: AI Malware: फोन हुआ अचानक स्लो? खतरे की घंटी! AI मालवेयर कर सकता है आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के कबाड़ कारोबारियों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि चोरी की इस बड़ी घटना से परियोजना के काम पर असर पड़ सकता है, वहीं जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


