छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां लगभग 40 साल पुराना और करीब 10 टन वजनी लोहे का पुल रातों-रात चोरी कर लिया गया। यह पुल स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन था। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
read also: CG Weather Update: ठंड से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने भारी मशीनरी और गैस कटर की मदद से पुल को काटकर ट्रकों में लादकर ले जाया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी किए गए लोहे को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया गया।


