छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। चचिया धान खरीदी केंद्र के आसपास हाथी की लगातार मौजूदगी के कारण कर्मचारियों में भय बना हुआ है, जिससे खरीदी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हाथी के रात के समय गांव और केंद्र के पास घूमने से स्थानीय लोग और कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
read also: Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सफर से पहले जरूर चेक करें अपने शहर के दाम
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी के डर से लोग रातभर रतजगा करने को मजबूर हैं ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।


