कोरबा: जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार में रविवार देर शाम एक हिंसक घटना सामने आई। यहां नाबालिग पर हमला कर रहे आरोपियों से उसे बचाने पहुंचे युवक पर भी पांच लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने युवक पर पेचकस से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ, गर्दन और गले में गंभीर चोटें आईं।
कोरबा पुलिस ने विसर्जन जुलूस में खतरनाक कड़े जब्त किए, किशोरों के माता-पिता को चेतावनी
घटना में शंकर विश्वकर्मा, उसका नाबालिग दोस्त और रवि विश्वकर्मा समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी शराब के नशे में झगड़ा करते और हमला करते नजर आ रहे हैं।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.07% हुई, जुलाई में थी 1.61%, जानें किन कारणों से बढ़ी
पीड़ित का बयान
घायल रवि विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी लाइनमैन का काम करते हैं। उनकी गाड़ी में पेचकस, प्लास और विद्युत तार थे। ऐसा लग रहा था कि वे काम से लौटकर ओवरब्रिज के नीचे ठेले के पास शराब पी रहे थे और नशे में थे। इसी दौरान उन्होंने हमला कर दिया।


