Khesari Lal Yadav का प्रेमानंद महाराज पर पोस्ट
भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा जो अपनी छवि सुधारने के लिए आश्रम का रुख कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि उनका इशारा राज कुंद्रा की ओर था।
Khesari Lal Yadav ने क्या लिखा?
खेसारी ने अपने X अकाउंट पर लिखा-
“एक अपील- प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए। कई लोग इमेज सुधारने और बनाने के लिए वहां जाने लगे हैं। वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है, तो उनकी बातों का अनुसरण कीजिए। हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता।”
खेसारी लाल यादव आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, पर आपकी खुद की अश्लील छवि के कारण ये विरोधाभासी लगता है। जिसकी कला में खुद फूहड़ता हो, उसका धर्म-नैतिकता पर ज्ञान देना अटपटा है। कितने लोग ऐसा ही सोचते हैं? #KhesariLalYadav #Bhojpuri #PremanandMaharaj #Hypocrisy
— अभिनीत कुमार (@TheAbhinitKumar) August 18, 2025
यूजर्स ने खेसारी को किया ट्रोल
इस पोस्ट के बाद खेसारी खुद लोगों के निशाने पर आ गए।
-
एक यूजर ने लिखा- “जिंदगी भर अश्लील गाने गाए और अब ज्ञान दे रहे हो।”
-
दूसरे ने लिखा- “आपका बयान सही है, लेकिन आपकी खुद की छवि विवादित है, इसलिए ये बात विरोधाभासी लगती है।”
राज कुंद्रा पर तंज का अंदेशा
कई यूजर्स का मानना है कि खेसारी का ये तंज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर था। राज कुंद्रा हाल ही में पत्नी संग वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे थे और उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी देने की बात भी कही थी। लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।
अपने खुद अश्लील गाने गाते हो
— Nandan Kumar (@NandanKrPaswan4) August 19, 2025
राज कुंद्रा का नाम कई बार विवादों में रहा है—कभी पोर्नोग्राफी केस, कभी मनी लॉन्ड्रिंग, तो कभी धोखाधड़ी। हाल ही एक बिजनेसमैन ने उन पर 60 करोड़ की ठगी का आरोप भी लगाया। इसके बाद ही उनका प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचना चर्चा का विषय बन गया।