बॉलीवुड अभिनेत्री Kareena Kapoor Khan ने हाल ही में अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन फोटोज में उनके साथ पति Saif Ali Khan और बच्चे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “शुरुआत बर्फ से हुई और स्नैक्स के साथ खत्म…”, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार ने छुट्टियों के दौरान खूब एन्जॉय किया।
तस्वीरों में पूरा परिवार सर्दियों के मौसम में मस्ती करता दिखाई दे रहा है। फैंस को यह फैमिली मोमेंट्स बेहद पसंद आ रहे हैं और पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। करीना अक्सर अपने परिवार के साथ बिताए पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
read also: CG News: एक महीने से लापता पटवारी पर प्रशासन की सख्ती, बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सस्पेंड
पोस्ट वायरल होते ही फैंस और सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर इस प्यारे परिवार पर प्यार बरसाया। करीना और सैफ की ये तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि स्टार्स की निजी जिंदगी की झलक देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं।


