कबीरधाम जिले में चायनीज मांझा की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई दुकानदार चायनीज मांझा बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम आमजन और खासकर बच्चों व पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
read also: कोर्ट का बड़ा फैसला, सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित
रोक के आदेश के बाद नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिबंधित मांझा न रखें और न ही बेचें। पालिका अधिकारियों ने बताया कि आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।


