नई रिसर्च में सामने आया है कि दिनभर में सिर्फ कुछ मिनटों का तेज और तीव्र व्यायाम भी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से किए गए छोटे लेकिन हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज से डायबिटीज और दिल के दौरे का जोखिम घटता है। खास बात यह है कि यह तरीका उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिनके पास लंबे समय तक व्यायाम करने का समय नहीं होता।
अध्ययन में पाया गया कि तेज गति से किए गए छोटे-छोटे शारीरिक गतिविधियों से डिमेंशिया का खतरा लगभग 63% तक कम हो सकता है। सीढ़ियां चढ़ना, तेज चलना, दौड़ना या घर के कामों को तेज गति से करना भी इसी श्रेणी में शामिल है। यह गतिविधियां शरीर की फिटनेस बढ़ाने के साथ-साथ दिमागी स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाती हैं |
read also: वैश्विक संघर्षों पर दलाई लामा की चिंता: बातचीत और शांति से ही सुलझेंगे विवाद
विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना कुछ मिनटों का सक्रिय और ऊर्जावान व्यायाम जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में बेहद कारगर हो सकता है। नियमित शारीरिक गतिविधि को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर लंबे और स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।


