Join Indian Air Force: अगर आप भारतीय वायु सेना में सेवा करने का सपना देखते हैं और अब तक अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती सत्र 01/2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया को आखिरी बार फिर से खोल दिया है. यह भर्ती सिर्फ अविवाहित पुरुष और महिलाओं के लिए है. आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 को बंद होने वाली है. इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी मौका है. अगर आप इस समय सीमा को मिस कर देते हैं, तो अग्निवीर बनने का अवसर इस भर्ती सत्र में आपसे छूट जाएगा. तो आइए जानते हैं कि इस अग्निवीर वायु भर्ती में अप्लाई कैसे कर सकते हैं.
बंद होने वाली है अग्निवीर वायु भर्ती की एप्लीकेशन विंडो
भारतीय वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती 01/2027 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ खास योग्यता पूरी करनी होंगी. इस भर्ती के लिए आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है, और आवेदन की लास्ट डेट 10 मार्च 2026 है. इसके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है. वहीं आयु सीमा 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच के जन्म वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं, जिन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने वाले ही अग्निवीर वायु बनने के योग्य होंगे.
इस अग्निवीर वायु भर्ती में अप्लाई कैसे कर सकते हैं
1. भारतीय वायु सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afrecruitment.edcil.co.in पर जाएं.
2. होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अग्निवीर वायु प्रवेश 01/2027 लिंक पर क्लिक करें.
3. अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो यहां रजिस्ट्रेशन करें पर क्लिक करें.
4. अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें और OTP के माध्यम से वेरीफाई करें.
5. लॉगिन होने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, श्रेणी, पता आदि सही-सही भरें.
6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
7. आवेदन शुल्क 500 ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें. आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.


