Job Resignation Tips: अच्छी सैलरी, करियर ग्रोथ, काम का दबाव या निजी कारणों से लोग नौकरी बदलते हैं. लेकिन कई बार जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. नौकरी छोड़ते समय कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जो आपकी प्रोफेशनल इमेज और करियर पर नेगेटिव असर डाल सकती हैंं.
ट्रैक्टर निकालने की कोशिश पड़ी भारी, खेत में पलटने से चालक की मौके पर मौत
नौकरी छोड़ते हुए ये 5 गलतियां ना करें
बिना नई नौकरी के इस्तीफा देना
बिना नई नौकरी ढूंढ़े इस्तीफा देने से बचना चाहिए. ऐसा करना करियर के लिए बड़ी गलती साबित हो सकता है. एक जगह नौकरी छोड़ देने के बाद नई नौकरी मिलना आसान नहीं होता. इससे आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है.
नोटिस पीरियड पूरा न करना
कई लोग नई नौकरी जल्दी जॉइन करने के लिए नोटिस पीरियड पूरा नहीं करते. इससे कंपनी अनुभव पत्र (Experience Letter) या फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में देरी कर सकती है या उसे रोक सकती है. भविष्य में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के दौरान भी यह समस्या का कारण बन सकता है.
गुस्से या भावनाओं में फैसला लेना
ऑफिस में किसी विवाद, तनाव या नाराजगी की वजह से तुरंत इस्तीफा देना सही नहीं होता है. पहले शांत दिमाग से मूल्यांकन करें और फिर फैसला लें. भावनाओं में लिया गया फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है.
कंपनी की गोपनीय जानकारी शेयर करना
नौकरी छोड़ते समय कंपनी का डेटा, क्लाइंट जानकारी या गोपनीय दस्तावेज अपने पास रखना या किसी और के साथ शेयर करना कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है.
आरक्षक लिकेश पटेल मौत मामला फिर चर्चा में, कारण स्पष्ट नहीं होने पर एसपी ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट
रिश्ते खराब करके जाना
नौकरी छोड़ते समय मैनेजर, सहकर्मियों और टीम के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. भविष्य में यही लोग आपके लिए रेफरेंस, नेटवर्किंग या नए अवसरों का माध्यम बन सकते हैं.



