JKSSB Recruitment 2026: आपदा प्रबंधन राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 10 अगस्त से स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए जम्मू एंड कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन की एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 8 सितंबर 2026 निर्धारित है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| PWD ड्राफ्ट्समैन सिविल | 1 |
| सब-इंस्पेक्टर | 39 |
| जूनियर सांख्यिकीय सहायक | 2 |
| मोटर वाहन ट्रैफिक सहायक | 1 |
| जूनियर लाइब्रेरियन | 10 |
| लाइब्रेरी असिस्टेंट | 5 |
| डिपो असिस्टेंट | 14 |
| कुल पद | 72 |
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पदानुसार संबंधित विषयों/ क्षेत्र में 10वीं/ डिग्री- डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 40/ 42/ 43 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर का निवासी होना अनिवार्य होगा। पद के अनुसार विस्तृत डिटेल के लिए आप नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
राजधानी में गूंजा तिरंगे का जयघोष, CM साय के साथ मंत्री-विधायक और आमजन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
आवेदन प्रक्रिया एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से जेकेएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 600 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। SC, ST-1, ST-2, EWS और PwBD वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।



