रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ अब जल्द ही जापान में रिलीज होने जा रही है, जिससे उनके इंटरनेशनल फैन्स में खासा उत्साह है। फिल्म की जापान रिलीज को लेकर रणबीर ने कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए यह गर्व का पल है, क्योंकि जापान में हिंदी फिल्मों और कलाकारों के लिए हमेशा खास अपनापन रहा है।
इस मौके पर रणबीर कपूर ने अपने दादा और दिग्गज अभिनेता राज कपूर का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें जापानी लोगों और संस्कृति से गहरा लगाव था। रणबीर के मुताबिक, राज कपूर की फिल्में जैसे आवारा और श्री 420 जापान में जबरदस्त लोकप्रिय रहीं, और वहां के दर्शकों ने उन्हें दिल से अपनाया। यही वजह थी कि राज कपूर जापान को अपना दूसरा घर मानते थे।
read also: सहकारी समितियों के खातों में सेंध, 10 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा — EOW ने संभाली जांच
रणबीर ने कहा कि उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘एनिमल’ का जापान में रिलीज होना उनके लिए भावनात्मक पल है। माना जा रहा है कि फिल्म की दमदार कहानी और रणबीर के इंटेंस अभिनय को जापानी दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।


