अंबानी हाउस में गणेश चतुर्थी पर Janhvi Kapoor’s का लुक छाया
गणेश चतुर्थी 2025 का जश्न अंबानी परिवार के आलीशान घर एंटीलिया में बेहद धूमधाम से मनाया गया। जहां कई सेलेब्स अपने देसी अवतार में दिखे, लेकिन जब बात फैशन की आई तो Janhvi Kapoor’s सब पर भारी पड़ीं।
गुलाबी लहंगे में अप्सरा जैसी लगीं Janhvi Kapoor’s
Janhvi Kapoor’s ने इस मौके पर डस्टी रोज़ पिंक टिशू फैब्रिक लहंगा पहना। लहंगे पर बारीक जरी और जियोमेट्रिक पैटर्न वाला एम्ब्रॉयडरी वर्क उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था। मैचिंग दुपट्टे ने उनके देसी लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।
ब्लाउज और जूलरी का खास कॉम्बिनेशन
उनका ब्लाउज राउंड नेक और शॉर्ट स्लीव्स वाला था, जिस पर सिल्वर जरी एम्ब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क किया गया था। वहीं, जूलरी में जाह्नवी ने पोल्की इयररिंग्स, जड़ाऊ कंगन और खूबसूरत कमरबंद पहना, जिसने उनके ट्रेडिशनल लुक में शाइन ऐड कर दी।
View this post on Instagram
शादी के लिए परफेक्ट लहंगा
यह गुलाबी लहंगा किसी भी शादी या फेस्टिवल के लिए परफेक्ट चॉइस है। इसका यूनिक कलर और डिज़ाइन पहनने वाले को भीड़ से बिल्कुल अलग बनाता है।
मनीष मल्होत्रा भी दिखे डैशिंग
जाह्नवी के साथ नजर आए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी बेहद स्टाइलिश दिखे। उन्होंने ब्लू कुर्ता पहना था, जिस पर मल्टीकलर थ्रेड वर्क किया गया था। वाइट चूड़ीदार के साथ उनका लुक रॉयल और क्लासी लग रहा था।


