छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क से फिसलकर सीधे तालाब में जा गिरी, जिससे मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शहर के बाहरी इलाके में उस वक्त हुआ, जब वाहन तेज गति से गुजर रहा था और चालक नियंत्रण खो बैठा।
read also: कोर्ट का बड़ा फैसला, सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।



