मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Israel ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने हालिया सैन्य कार्रवाई में Iran के करीब 4000 ठिकानों पर 16,000 बम गिराए हैं। इस कार्रवाई में 2000 सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया है। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक बार फिर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सुरक्षा को खतरा हुआ तो इजरायल और कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। उनके बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
read also: असम दौरे पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- चाय के साथ ‘चिप’ बनेगी राज्य की नई पहचान
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के दावे और चेतावनियां पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को और भड़का सकती हैं, जिसका असर वैश्विक राजनीति, तेल बाजार और सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।


