ईरान में जारी युद्ध के बीच भारत में संभावित लॉकडाउन और LPG संकट को लेकर फैल रही खबरों पर सरकार ने साफ किया है कि ऐसी सभी आशंकाएं महज अफवाह हैं। केंद्र ने कहा कि देश में किसी तरह के लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है और नागरिकों से घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की गई है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बाद कई जगहों पर लोगों ने ईंधन और गैस की खरीद बढ़ा दी थी।
सरकार के मुताबिक भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार देश ने लगभग 60 दिनों के कच्चे तेल का भंडार सुरक्षित किया है और घरेलू जरूरतों के लिए LPG की आपूर्ति बढ़ाने के कदम उठाए गए हैं। साथ ही अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से अतिरिक्त LPG खरीदने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आपूर्ति बनी रहे।
read also: Indian Premier League से पहले रायपुर पुलिस सख्त, सट्टेबाजों को चेतावनी – ‘अब नहीं सुधरे तो सीधा जेल’
हालांकि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण ऊर्जा बाजार पर असर पड़ रहा है और उद्योगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों से बचें और आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक जमाखोरी न करें, क्योंकि देश में फिलहाल कोई आपात स्थिति नहीं है।


