जॉब डेस्क, नई दिल्ली : बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप के 750 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट को NAPS & NATS पोर्टल पर 27 जुलाई एवं BEEP पोर्टल पर 28 जुलाई तक के लिए एक्सटेंड कर दी गई है। ऐसे में जो युवा भर्ती के लिए योग्य हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।
CG News: किसानों के लिए जरूरी खबर! 31 जुलाई है फसल बीमा की आखिरी तारीख, 10 फसलें हैं शामिल
स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के पास आवेदन का मौका
इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
शराब के नशे में खूनी विवाद: पिता ने बेटे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.in के अंतर्गत “Careers” सेक्शन में जाकर या वेबसाइट www.bfsissc.com या beep.bfsissc.com के अंतर्गत “Career Opportunities” सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के साथ ही उम्मीदवार NATS/ NAPS पोर्टल पर खुद का रजिस्ट्रेशन कर लें।






