Myra Singh की सक्सेस जर्नी: छोटी उम्र से बड़े सपने पूरे किए
‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’, ‘मैडम सर’, ‘फालतू’, ‘बालवीर’ और ‘ये जादू है जिन्न का’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज़ में नजर आ चुकीं जेन-जी एक्ट्रेस Myra Singh ने महज 5 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 6 साल की उम्र में उन्होंने सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में अमायरा का किरदार निभाकर पहचान बनाई। अब वह काजोल के साथ वेब सीरीज़ द ट्रायल में नजर आने वाली हैं।
ऐसे शुरू हुआ एक्टिंग सफर
Myra Singh बताती हैं कि बचपन में वह बहुत शर्मीली थीं। उनकी मां ने उन्हें ऑडिशन दिलाने का फैसला किया ताकि उनकी हिचक कम हो सके। शुरुआती दिनों में मायरा रोने लगती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को तैयार किया और काम मिलना शुरू हो गया।
दिल्ली में एड फिल्म्स करने के बाद जब उन्हें मुंबई बुलाया गया तो परिवार के पास लंबा ठहराव करने का प्लान नहीं था। तीन महीने तक उन्हें होटल में रहना पड़ा, फिर घर किराए पर लिया गया।
View this post on Instagram
परिवार का बड़ा बलिदान
Myra Singh अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनकी खुशी के लिए पेरेंट्स ने नोएडा का घर छोड़ा। पिता, जो दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे, पुणे शिफ्ट हो गए ताकि मायरा का करियर बन सके। बाद में पूरा परिवार मुंबई में शिफ्ट होकर सेटल हो गया।
जेन-जी की सोच
Myra Singh मानती हैं कि उनकी पीढ़ी अपने सपनों से समझौता नहीं करती। वह कहती हैं,
“हम प्रेशर में आकर करियर नहीं चुनते। अगर जरूरत हो तो मम्मी-पापा को मनाते हैं, लेकिन अपने ड्रीम्स के साथ समझौता नहीं करते।”
पढ़ाई और करियर का बैलेंस
Myra Singh अभी 10वीं क्लास में हैं और पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग भी कर रही हैं। उनका मानना है कि पेरेंट्स के सपोर्ट और मेहनत से ही वह सब कुछ बैलेंस कर पा रही हैं।


