कई शहरों में रसोई गैस की कमी के बीच अब लोग तेजी से Induction Cooktop का इस्तेमाल करने लगे हैं। एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के कारण इंडक्शन चूल्हा एक आसान विकल्प बन गया है, लेकिन इसे लंबे समय तक लगातार चलाना सुरक्षित है या नहीं, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल भी उठ रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार इंडक्शन चूल्हे को सामान्य रूप से 1 से 2 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है, लेकिन बीच-बीच में कुछ मिनट का ब्रेक देना बेहतर माना जाता है। लगातार अधिक समय तक चलाने से उपकरण ज्यादा गर्म हो सकता है, जिससे इसकी कार्यक्षमता और उम्र पर असर पड़ सकता है। इसलिए खाना बनाते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें और बिजली के सही वोल्टेज का उपयोग करें।
read also: पश्चिम एशिया संकट पर भारत की कूटनीतिक सक्रियता: रूस समेत कई देशों से संपर्क, BRICS के भीतर भी चर्चा
सुरक्षा के लिहाज से इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय केवल इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन ही उपयोग करें और उपकरण को सूखी और समतल जगह पर रखें। साथ ही इस्तेमाल के बाद इसे बंद करके प्लग निकालना भी बेहतर होता है। इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल सुरक्षित और लंबे समय तक किया जा सकता है।


