इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे ने इस लोकप्रिय रूट पर बढ़ती भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 8 की जगह 16 कोच के साथ चलेगी, जिससे सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी।
नई व्यवस्था 24 नवंबर से प्रभावी होगी, और इस दिन से वंदे भारत का नया परिचालन नागपुर से किया जाएगा। विस्तार के बाद यह ट्रेन यात्रियों को अधिक सुविधा, नई सीटिंग क्षमता और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव उत्सव के मौसम और व्यावसायिक यात्राओं में बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया गया है। 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन न सिर्फ यात्रियों को ज्यादा जगह देगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा में आराम और गति भी बनाए रखेगी।
यात्री संगठन ने भी इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि कई दिनों से इंदौर–नागपुर रूट पर टिकट वेटिंग में जा रहे थे। अब अतिरिक्त सीटों के साथ यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा|
read also: व्हाट्सऐप की जरूरत खत्म! YouTube पर ही भेजें वीडियो सीधे अपने दोस्तों को
रेलवे जल्द ही विस्तृत टाइम टेबल और नई संरचना से जुड़ी अन्य जानकारी जारी करेगा। 24 नवंबर से इंदौर–नागपुर वंदे भारत यात्रा और भी आरामदायक और सुगम होने वाली है।


