देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन संकट आज भी बरकरार है। मंगलवार को स्थिति और बिगड़ते हुए प्रमुख हवाई अड्डों—दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद—पर 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यात्रियों को लगातार देरी, रद्दीकरण और लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है।
read also: Raipur News: झंडा दिवस कोष में सर्वाधिक संग्रह पर राज्यपाल डेका ने रायपुर कलेक्टर को किया सम्मानित
एयरलाइन के मुताबिक, बड़ी संख्या में क्रू की अनुपस्थिति और संचालन से जुड़ी तकनीकी बाधाओं के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लग रहा है। दूसरी ओर, एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों से यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जांचने की अपील कर रही है। इंडिगो ने भरोसा जताया कि जल्द ही अतिरिक्त स्टाफ और वैकल्पिक शेड्यूलिंग के जरिए उड़ान संचालन को सुचारू कर दिया जाएगा।


