पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और इस मुद्दे पर Russia सहित कई देशों के साथ संपर्क में है। सरकार का कहना है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना वैश्विक हित में है, इसलिए सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए।
बताया जा रहा है कि इस संकट को लेकर BRICS देशों के बीच भी चर्चा जारी है। भारत का मानना है कि बहुपक्षीय मंचों के जरिए संवाद बढ़ाकर तनाव को कम किया जा सकता है। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, भारत इस मंच के जरिए क्षेत्रीय शांति और मानवीय सहायता से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
भारत ने पहले भी कहा है कि पश्चिम एशिया की स्थिति का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार पर पड़ सकता है। ऐसे में नई दिल्ली की प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास जारी रखना है।


