Indian Railways Bharti 2025 : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट, और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) जैसे पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गया है. उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है. वहीं, अगर किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो रेलवे ने उन्हें सुधार का मौका भी दिया है. 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक आवेदन में सुधार किया जा सकेगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी ध्यान से जांच लें.
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक की डिग्री, या कंप्यूटर साइंस/आईटी में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं.
उम्र सीमा
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
रेलवे में चयन किसी एक परीक्षा से नहीं, बल्कि चार चरणों के बाद किया जाएगा. उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
रातभर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़ते हैं? ये गलती आपकी जेब और फोन दोनों के लिए भारी पड़ सकती है
पहला चरण – CBT I
पहले चरण की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा.
इसमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे.
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे.
दूसरा चरण – CBT II
दूसरे चरण की परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और समय 120 मिनट निर्धारित किया गया है.
इसमें टेक्निकल विषयों, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर, एनवायरनमेंट और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे.
इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
तीसरा चरण –
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
CBT दोनों चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों की जांच करवानी होगी.
चौथा चरण – मेडिकल एग्जामिनेशन
अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे रेलवे सेवा के लिए पूरी तरह सक्षम हैं.
इतनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 रुपये का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही रेलवे की तरफ से महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधा, और पेंशन लाभ जैसी कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी.
Screen Time बना खतरा… युवाओं में बढ़ रही ‘Dry Eyes’ की समस्या, आंखों की नमी हो रही कम
आवेदन शुल्क कितना
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
- अब “New Registration” लिंक चुनें और अपनी जानकारी भरें.
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा करें.
- फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से जांचें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.


