भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अहम करार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि India-EU FTA से कपड़ा, चमड़ा, जेम्स-ज्वेलरी, फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को बड़ा फायदा मिलेगा। इस समझौते से भारतीय उत्पादों को यूरोपीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी और निर्यात को नई रफ्तार मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने अपने बयान में ब्रिटेन और EFTA (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) के साथ हुए समझौतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन करारों से भारत को सकारात्मक परिणाम मिले हैं और रोजगार सृजन के साथ निवेश बढ़ा है। इसी तर्ज पर EU के साथ FTA से भी सप्लाई चेन मजबूत होगी और MSME सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा।
read also: क्या आपका फोन जासूस बन चुका है? Google secretly डेटा कर रहा कलेक्शन!
PM मोदी के मुताबिक, India-EU FTA भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को वैश्विक स्तर पर मजबूती देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता भारत-यूरोप आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देगा और वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका और मजबूत होगी।


