टेस्ट क्रिकेट में भारत ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को अपनी दूसरी पारी में 93 रन पर 7 विकेट गंवाने पर मजबूर कर दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन में गेंदबाजों ने खूब दबदबा बनाया, खासकर स्पिनरों ने मेहमान टीम को मुश्किल में डाल दिया।
read also: आवास मेला 2025 का लोगो हुआ अनावरण, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने किया शुभारंभ
रवींद्र जडेजा ने इस दौरान 4 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट झटका। इस झटके के बाद दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त सिर्फ 63 रन तक सीमित हो गई है, जिससे भारत की पकड़ काफी मजबूत हो गई है।


