भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में जीत के बाद मैदान पर भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। कप्तान Suryakumar Yadav ने दर्शकों की ओर झुककर सलाम किया, तो स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। यह जीत सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि टीम के आत्मविश्वास और मेहनत की कहानी भी बयां कर रही थी।
विकेटकीपर-बल्लेबाज Sanju Samson की आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। लंबे समय बाद मिले मौके को भुनाने और टीम की जीत में अहम योगदान देने के बाद उनकी भावुक प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल छू लिया। सोशल मीडिया पर सैमसन के इस पल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
read also: Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, पारा बढ़ा 4 डिग्री तक
इस बीच टीम मेंटर Gautam Gambhir की ‘जादू की झप्पी’ भी चर्चा में रही। उन्होंने खिलाड़ियों को गले लगाकर जीत की बधाई दी और ड्रेसिंग रूम का माहौल और भी खास बना दिया। जीत के ये भावुक लम्हे क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गए हैं।


