Income Tax Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे स्पोर्ट्सपर्सन के लिए खुशखबरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पुणे, महाराष्ट्र की ओर से स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
Sachin Tendulkar-निर्मला सीतारमण के नाम पर साइबर ठगी, भिलाई के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 45 लाख रुपए
फॉर्म भरने के लिए पात्रता
स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने 12th, टैक्स असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन और एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए 10th क्लास उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
इन सभी के अलावा अभ्यर्थी जिस स्पोर्ट्स के लिए प्रतिनिधित्व करता हो उससे संबंधित पात्रता भी पूर्ण करनी अनिवार्य है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से Stenographer Grade-II (स्टेनो) के लिए 6 पद, Tax Assistant (TA) के लिए 40 पद और Multi Tasking Staff (MTS) के लिए 39 पद आरक्षित हैं। स्पोर्ट्स के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट itsportsrecruitmentpune.com पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए पहले आपको वेबसाइट पर रजिस्टर पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अब ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत
आवेदन फीस
भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। ध्यान रखें कि फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।



