कोरबा : वेदांता समूह की बालको कंपनी के बालको क्षेत्र स्थित एसीसी बैचिंग प्लांट में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है।
बिलासपुर में शराबी युवकों का उत्पात! सोनगंगा कॉलोनी मेन रोड पर मचा हंगामा, लगा जाम
बिलासपुर और कोरबा आईटी विभाग द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई का संबंध जीएसटी चोरी और करोड़ों की संदिग्ध लेन-देन की जांच से बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रेत सप्लाई से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के मद्देनज़र यह कार्रवाई की गई है।
दो महीने बाद खुल गया दिल्ली चिड़ियाघर, बच्चों की पहली पसंद बनेगा नया ज़ू—जानें क्या-क्या बदला
अचानक हुई छापेमारी से प्लांट परिसर और स्थानीय सप्लायरों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। विभाग की टीम दस्तावेज़ों और लेन-देन से संबंधित फाइलें अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। कार्रवाई जारी है।


