बॉलीवुड अभिनेता Imran Khan एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह अब ऐसे किरदार नहीं करना चाहते जो सिर्फ गुस्से और हिंसा से भरे हों। उनके इस बयान को फिल्म ‘धुरंधर’ और मौजूदा ‘अल्फा मैन’ ट्रेंड पर टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।
इमरान ने कहा कि वह ऐसे किरदारों की तलाश में हैं जिनमें भावनात्मक गहराई और वास्तविकता हो। उनके मुताबिक, आजकल फिल्मों में जरूरत से ज्यादा हिंसक और आक्रामक पुरुष किरदार दिखाए जा रहे हैं, जिससे कहानी का संतुलन बिगड़ जाता है। उन्होंने साफ कहा कि वह स्क्रीन पर अलग तरह की मर्दानगी और संवेदनशीलता दिखाना चाहते हैं।
read also: Morning Consult Report: पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, डोनाल्ड ट्रंप काफी पीछे
अभिनेता का मानना है कि दर्शक अब विविध और वास्तविक कहानियां देखना चाहते हैं। उनका यह बयान इंडस्ट्री में चल रहे ‘अल्फा मैन’ ट्रेंड पर नई बहस छेड़ सकता है, जहां फिल्मों में मर्दानगी की बदलती परिभाषा पर लगातार चर्चा हो रही है।


