पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब छोटे देशों तक दिखाई देने लगा है। ऊर्जा आपूर्ति में आई वैश्विक अनिश्चितता के बीच भूटान ने पेट्रोलियम उत्पाद (POL) और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत का आभार जताया है। संकट के दौरान भारत द्वारा की गई समय पर मदद को भूटान ने अपने लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है।
भूटान सरकार के अनुसार, वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने से ईंधन की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई थी। ऐसे समय में भारत ने अपने पड़ोसी देश की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए लगातार ईंधन आपूर्ति जारी रखी, जिससे वहां परिवहन, बिजली उत्पादन और दैनिक जीवन प्रभावित होने से बच गया।
read also: CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत की क्षेत्रीय सहयोग नीति और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ दृष्टिकोण को इससे नई मजबूती मिली है।


