ILS Scientist Recruitment 2026: भुवनेश्वर स्थित BRIC-इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (ILS) ने वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक-सी और वैज्ञानिक-डी के कुल 5 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती जीवन विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है।
उपलब्ध रिक्तियों में ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी, ईडब्ल्यूएस, यूआर (अनारक्षित) और एक अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए एक-एक पद निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी कार्यवाही; कई अहम बिल होंगे पेश
क्या है आवेदन के नियम?
वैज्ञानिक-डी पद के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री और कम से कम 9 वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए। संबंधित विषय में पीएचडी तथा उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वैज्ञानिक-सी पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री के साथ कम से कम 5 वर्ष का शोध अनुभव आवश्यक है। संबंधित विषय में पीएचडी और अच्छे शोध कार्य का रिकॉर्ड वांछनीय है।
वैज्ञानिक-बी पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए। पीएचडी डिग्री और उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
ग्वादर में BLA का बड़ा हमला, दावा- 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया
कितनी होनी चाहिए आयु?
आईएलएस वैज्ञानिक भर्ती 2026 में अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। वैज्ञानिक-बी पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, वैज्ञानिक-सी के लिए 40 वर्ष और वैज्ञानिक-डी के लिए 45 वर्ष तय की गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 और ओबीसी वर्ग के लिए ₹600 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।